शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी टूट की अटकलें, 6 सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चा
RNE Network.
टीएमसी में बिखराव के बाद अब शिव सेना ( यूटीबी ) में दूसरी बड़ी टूट होती दिख रही है। पार्टी के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों के अलग गुट बनाने की अटकलें चल रही है।
वहीं शिव सेना के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि ' ऑपरेशन टाइगर ' के तहत स्पीकर ओम बिरला को पत्र सोंप दिया गया है। हालांकि लोकसभा सचिवालय ने फिलहाल इस तरह की पुष्टि नहीं की है।
दूसरी तरफ शिव सेना उद्धव के वरिष्ठ नेता व सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई व संजय राउत ने कल लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। इस बीच शिव सेना उद्धव ने आज सुबह अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।
व्हिप जारी कर सभी सांसदों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत से शिव सेना में बड़ी टूट हुई थी और महाराष्ट्र में ठाकरे की सरकार गिर गयी थी।
इन सांसदों के नाम चर्चा में:
शिव सेना उद्धव छोड़ने की अटकलों के बीच इन सांसदों के अलग होने की सूचनाएं सामने आई है। संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निम्बालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे व संजय दीना।