{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शिवसेना (उद्धव) में बगावत की अटकलें तेज, ओमराजे निम्बालकर को लेकर नया मोड़

 

RNE Network.

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बड़ी राजनीतिक हलचल चल रही है। शिव सेना उद्धव में एक बार फिर टूट की पटकथा लिखी गयी थी और उसे ऑपरेशन टाइगर का नाम दिया गया था। राजनीतिक हलचल के साथ महाराष्ट्र में राजनीतिक असमंजस का दौर भी बना हुआ है।
 

उद्धव ठाकरे की शिव सेना के 6 सांसद पार्टी  व्हिप के बाद भी बैठक में नहीं पहुंचे। जिसके बाद बगावत की बातें और ज्यादा तेज हो गयी। इन सब खबरों के बीच शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने धाराशिव सांसद ओमराजे निम्बालकर को लेकर अलग ही दावा किया है।
 

राउत ने ओमराजे को लेकर दावा किया कि उनके पिता के मर्डर केस के मामले में पक्ष में फैसला दिलवाने का ऑफर दिया गया था। आज इस मामले में फैसला आ गया है। फैसला ओमराजे निम्बालकर के खिलाफ आया है। इससे एक बार फिर से यह कयास तेज हो गए हैं कि क्या उद्धव के वफादार आज भी ठाकरे परिवार के खिलाफ बोलने वाले निम्बालकर शिंदे को झटका देंगे ?