{"vars":{"id": "127470:4976"}}

टीएमसी में बगावत की अटकलें तेज, 19 सांसदों की कथित सूची में शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान के नाम भी शामिल

 

RNE Network.

तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर अलग गुट बनाने वालों की एक अनऑफिशियल सूची जारी हुई है, जिसमें टीएमसी के 19 सांसदों के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि इस सूची की अधिकृत रूप से पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है।
 

टीएमसी सांसद व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने मीडिया को बताया कि इस सूची में कुल 19 नाम है मगर कई नाम झूठे है। उन लोगों ने अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की है और कुछ भी नहीं कहा है।
 

इस सूची में चकित करने वाला नाम बॉलीवुड सुपर स्टार व सांसद शत्रुघन सिन्हा का भी शामिल हैं। मगर इस नाम की पुष्टि उनकी तरफ से नहीं की गई है। दो दिन पहले ही सिन्हा ने बगावत करने वालों को खरी खोटी सुनाई थी। मगर अब सूची में उनका नाम बताया जा रहा है। उनकी तरफ से अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।
कीर्ति आजाद का मानना है कि सिन्हा बागियों में शामिल नहीं होने चाहिए। यदि शामिल होते हैं तो मुझे उन्हें भी गद्दार कहने में संकोच नहीं होगा।

 

इस सूची में ममता की नजदीकी व टीएमसी की युवा विंग की चीफ सयानी घोष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। क्रिकेटर व सांसद यूसुफ पठान का नाम भी सूची में शामिल हैं।