{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राज्य सचिवालय में आमजन की एंट्री के लिए कड़े नियम, बिना अनुमति फोटो व वीडियो पर होगा केस, प्रवेश का समय तय

 

RNE Network.

राजस्थान सरकार ने जयपुर स्थित सचिवालय परिसर में आमजन की एंट्री से लेकर फोटो - वीडियो बनाने पर पाबंदी लगा दी है। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े नियम बनाए गए हैं।
 

सचिवालय में सुबह 9.30 बजे से पहले और शाम को 6 बजे बाद आम लोगों को एंट्री भी नहीं मिलेगी। तवादला सीजन में इस पाबंदी को लेकर खासी चर्चा है। कार्मिक सचिव अर्चना सिंह की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार सचिवालय परिसर नो - फोटोग्राफी जोन रहेगा। सचिवालय में बिना अनुमति फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी अपराध होगा।