{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा को लगा जोर का झटका धीरे से, सुभाष बोस के प्रपोत्र ने भाजपा छोड़ी, टीएमसी में गये

 

RNE Network.

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दांवपेंच हर दिन टीएमसी व भाजपा की तरफ से आजमाए जा रहे है। दोनों ही दल इस बार चुनाव बहुत आक्रामक अंदाज में ' करो या मरो ' की रणनीति पर लड़ रहे है।
 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में ही डेरा डाला हुआ है और वे ही पूरी रणनीति का संचालन कर रहे है। टीएमसी की कमान खुद ममता दीदी ने संभाल रखी है और वह सड़को पर उतरी हुई है। दोनों ही रोज एक दूसरे को पटखनी देने में लगे हुए है। कल टीएमसी ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से दिया। एक बड़ा दलबदल कल हुआ।
 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रपोत्र चन्द्र कुमार बोस कल भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बोस ने हाल ही में एसआईआर की आलोचना की थी।