तमिलनाडु में ‘विजय युग’ की शुरुआत आज: सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 120 विधायकों का समर्थन
RNE Network.
पांच दिन के हाईवोल्टेज पोलिटिकल ड्रामे के बाद आखिरकार कल तमिलनाडु में विजय थलापति को सरकार बनाने का औपचारिक आमंत्रण राज्यपाल की तरफ से मिल गया।
आज 10 मई को सुबह 10 बजे तमिलनाडु में ' विजय युग ' की शुरुआत हो जायेगी। राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया है कि वे 13 मई या इससे पहले सदन में विश्वास मत हासिल करे। अभी विजय के 108 विधायकों के अलावा कांग्रेस के 5, सीपीआई - सीपीएम - वीसीके - आईयूएमएल के 2 - 2 विधायक है। विजय के खुद के 2 सीट से चुनाव लड़ने के कारण कुल विधायकों की संख्या 120 हो रही है। यह बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है।
विजय का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। विजय के साथ 9 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है।