{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तमिलनाडु सरकार का एक बड़ा फैसला, 50 हजार तक का फसल ऋण माफ

 

RNE Network.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने सोमवार को राज्य के सीमांत किसानों के लिए सहकारी बैंकों से लिये गये 50 हजार रुपये तक के फसल ऋण माफ करने का फैसला किया है। 
 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से राज्य के लगभग 14.22 लाख किसानों को लाभ मिलेगा और सरकार पर 2044 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। राज्य सरकार का यह कदम पिछले माह हुए चुनाव में किये गए वादों का एक हिस्सा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, एक मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से लिये गये फसल ऋण इस योजना के तहत माफ किये जायेंगे।