{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कन्हैया कुमार ने भी इस बात को कह दिया है, पहले अखिलेश बोले थे, तेजस्वी खुद भी अपने को बता रहे सीएम फेस

ये भी तय कि आरजेडी ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
केंद्र के हस्तक्षेप के बाद बदले कन्हैया के सुर
अब सीट शेयरिंग पर ही निर्णय होना बाकी
 

अभिषेक पुरोहित

RNE Special.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी दलों ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। चुनाव आयोग ने भी अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना आरम्भ कर दिया है। मतदाता सूचियों को लेकर तेजी से काम हो रहा है। 
 

भाजपा की तरफ से पीएम मोदी ने भी सभाएं करनी शुरू कर दी है तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी लगातार बिहार के दौरे कर रहे है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी यही डेरा डाले हुए है। प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी के लिए लगातार सभाएं कर रहे है तो तेजस्वी यादव ने तो चुनाव प्रचार अभियान शुरू भी कर दिया है। लालू भी आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्रिय हो गए है। नीतीश पहले से ही यात्रा निकाल चुके है। कुल मिलाकर बिहार का चुनावी माहौल गर्माया हुआ है।
 

महागठबन्धन के निर्णय तेजी से:
 

बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला दो गठबंधनों एनडीए व महागठबन्धन के बीच होना तय है। इनमें भी महागठबन्धन तेजी से चुनावी निर्णय ले रहा है, जबकि एनडीए अभी कई निर्णय नहीं ले पाया है। महागठबन्धन राज्य स्तर पर बैठक कर कई निर्णय कर चुका है। जैसे गठबन्धन की कमान आरजेडी के तेजस्वी यादव को दे दी गई है। सीट शेयरिंग को लेकर भी प्राथमिक कार्य शुरू हो गया है।
 

सीएम फेस तेजस्वी ही होंगे:
 

एनडीए अभी तक भी सीएम फेस को लेकर कन्फ्यूजन में है। भाजपा व जेडीयू नेताओं के अलग अलग बयानों से स्थिति अस्पष्ट है। टकराहट भी है। जबकि चुनाव नीतीश के नेतृत्त्व में लड़े जा रहे है।
दूसरी तरफ अब सीएम फेस को लेकर महागठबन्धन में तस्वीर साफ है। रही सही तस्वीर भी कल अखिलेश प्रसाद सिंह व कन्हैया कुमार ने साफ कर दी। सांसद व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कल मीडिया से बात में साफ कहा कि सीम फेस तेजस्वी के अलावा कोई दूसरा है ही नहीं। अब तो कन्हैया कुमार के सुर भी बदल गए है। कल उन्होंने भी एक सवाल के जवाब में कहा कि तेजस्वी ही बहुमत आने पर सीएम बनेंगे। क्योंकि आरजेडी अधिक सीटों पर लड़ेगी और अधिक जीतेगी। तो संख्या बल तो उन्हीं के पास होगा। तेजस्वी खुद अपने लिए प्रचार में पूरे पांच साल मांग दर्शा रहे है कि वे ही सीएम फेस है।

 

आरजेडी अधिक सीटों पर लड़ेगी:
 

अब ये भी स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन में आरजेडी ही अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कल इस बात पर कन्हैया कुमार ने भी मुहर लगा दी। पहले कन्हैया कुछ और कहते थे, मगर अब सुर बदल गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्त्व के निर्देश के बाद कन्हैया के सुर बदले है। वाम दल व मुकेश सहनी तो पहले से ही तेजस्वी को सीएम फेस कह रहे है।

 

सीट शेयरिंग भी अब जल्द ही:
 

महागठबन्धन ने तीन बैठके कर सीट शेयरिंग पर प्राथमिक चर्चा पूरी कर ली है। कांग्रेस व आरजेडी के बीच जिन सीटों पर टकराहट थी, उनका हल दोनों ने मिलकर निकाल लिया है। ऐसी 22 सीटें थी। अब अगली बैठक में किस दल की कितनी और कौनसी सीटें, यह निर्णय हो जायेगा।