खेड़ा को तेलंगाना कोर्ट से मिली बड़ी राहत, असम में दर्ज मामले में राहत
Apr 11, 2026, 08:27 IST
RNE Network.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तेलंगाना के कोर्ट ने खेड़ा को एक सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत दे दी है। यह मामला असम से जुड़ा हुआ है।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत दी है। उन्हें असम में दर्ज मामले में गिरफ्तारी से एक सप्ताह के लिए राहत मिल गयी है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दे दी। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट है।
इसके अलावा दुबई में भी उनकी संपत्ति है। अमेरिका में वे शेल कम्पनियां भी चलाती है। इन आरोपों को लेकर हेमंत बिसवा सरमा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा।