निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी, किसी से कोई समझौता नहीं, राजनीतिक दलों से गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों तक था
Jul 7, 2025, 08:08 IST
RNE Network.
राज्य में जल्द ही होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस अकेले ही चुनावी समर में उतरेगी। नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल से कोई समझौता नहीं करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम स्थानीय निकाय के चुनाव अपने बूते पर लड़ेंगे। कहीं भी किसी भी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस का चुनावी गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए ही था, अब नहीं है। विदित रहे कि कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा चुनाव रालोपा व भारतीय आदिवासी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। रालोपा तो खुद ही विधानसभा चुनाव में अलग हो गई थी।