{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अंता के लिए कांग्रेस की कमान राज्य के नेताओं के ही पास रहेगी, इस उप चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में केवल राज्य के नेता

 

RNE Netwok.

राजस्थान में अंता विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए एआईसीसी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस चुनाव के लिए जारी सूची में पूरा जिम्मा राज्य के कांग्रेस नेताओं को ही दिया गया है। 

इस उप चुनाव में सभी स्टार प्रचारक राजस्थान के नेता ही होंगे। सूची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को अंता विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रमुख प्रचारक बनाया गया है।