{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस का महामंथन आज जयपुर में होगा, इस वृहद बैठक में सभी नेता चुनावी रणनीति पर विचार करेंगे

 

RNE Network.

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की एक वृहद बैठक जयपुर में हो रही है। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारी व सभी बड़े नेता शामिल होंगे और चुनाव को लेकर एक साझा रणनीति बनाएंगे। 
 

जयपुर के सांगानेर स्थित एक रिसोर्ट में यह बैठक हो रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सभी जिलाध्यक्षों व प्रभारियों से उनके जिलों का फीडबैक लेंगे। उस फीडबैक के आधार पर निकाय चुनाव की रणनीति बनाई जायेगी। 
 

इस बैठक में कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र भी तैयार करेगी।
 

घोषणा पत्र तैयार होते ही उसे जारी किया जाएगा और सभी नेता प्रदेश भर में चुनावी दौरे के लिए निकल पड़ेंगे। उस पर भी इस बैठक में मंथन होगा। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों के अलावा, विधायक, विधायक प्रत्याशी रहे नेता, सांसद, बड़े नेता आदि शामिल रहेंगे।