{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, द्रमुक ने बनाई दूरी, माकपा का कड़ा पत्र, टीवीके साथ आई

 

RNE Network.

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की आज दिल्ली में महत्त्वपूर्ण बैठक हो रही है। 23 दलों के नेता इस बैठक में शिरकत करेंगे। वहीं द्रमुक ने कांग्रेस से नाराजगी के कारण अपने को गठबंधन से अलग कर लिया है और वो बैठक में शामिल नहीं होगी।
 

इस बैठक में भाग लेने के लिए पहली बार टीएमसी तैयारी के साथ पहुंची है। ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी कल ही बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। ममता ने कल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की।

सीपीएम का कड़ा पत्र:
 

वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़ा पत्र लिखा है। इस पत्र में पार्टी ने कांग्रेस की नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं और उन पर कई आरोप लगाए हैं। अभी केरलम में सीपीएम व कांग्रेस के गठबंधन आमने सामने चुनाव लड़े थे, जिसमें कांग्रेस से सीपीएम को करारी शिकस्त दी और सत्ता से बाहर किया था। उसकी खीज भी पत्र में साफ झलकती दिख रही है।


 

जेएमएम को राहुल ने मनाया:
 

वहीं गठबंधन व कांग्रेस से नाराज हेमन्त सोरेन से कल राहुल गांधी ने खुद बात की और मनाया। दोनों के बीच की दूरियां कल की बात से समाप्त हुई। अब वे इंडिया गठबंधन से नाराज नहीं है।