सम्राट आज लेंगे शपथ, नीतीश युग का अंत हुआ, दोपहर 11 बजे सम्राट की शपथ
RNE Network.
बिहार में आज से सम्राट राज आरम्भ हो जायेगा और नीतीश युग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्राट आज दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बिहार में दो दशक तक नीतीश कुमार का सूर्य उदय रहा। उनका एकछत्र राज था। आज नीतीश राज का सूरज पूरी तरह डूब जाएगा और वर्षों पहले स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था, वह साकार हो जायेगा। सम्राट के साथ ही 15 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हो जाएंगे। आज सम्राट के साथ कुछ और मंत्री भी शपथ ले सकते है। मगर नीतीश के पुत्र निशांत मंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
ऐसा हो सकता है मंत्रिमंडल:
सूत्रों के अनुसार 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है। जिसमे भाजपा से सीएम सहित 11, जेडीयू से 9 ( डिप्टी सीएम सहित ), एलजेपी ( रामविलास ) से 2 और हम व आरएलएम से 1 - 1 मंत्री हो सकता है।