{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज नई विधानसभा का पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से

 

RNE Network.

कल एकदम फिल्मी स्टाइल में चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री विजय थलापति ने शपथ ली। शपथ समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहे।

शपथ लेने के बाद विजय सीधे सचिवालय गये और कार्य शुरू किया। वे एक्शन में दिखे। उन्होंने सबसे पहले 200 यूनिट बिजली फ्री देने की फाइल पर हस्ताक्षर किए। विजय ने चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था। इस कारण पद संभालते ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में दो आईएएस की नियुक्ति भी की।

आज विधानसभा का सत्र:

तमिलनाडु की 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार को सुबह 9.30 बजे आरम्भ होगा। नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण इस सत्र में सबसे पहले होगा। कल मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। फिर विश्वास मत हासिल किया जाएगा।