पूर्व सीएम विजयन से मिलने उनके घर गये, कांग्रेस के थिंक टैंक एंटनी से भी जाकर मिले
RNE Network.
तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद वहां के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने एक नई राजनीति की शुरुआत की। मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही विजय निवर्तमान सीएम व चुनाव में धुर विरोधी रहे एम के स्टालिन से मिलने उनके निवास पर गये थे। वैसी ही तस्वीर केरलम से भी सामने आई है।
केरलम के भावी मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद केरलम के पूर्व सीएम व माकपा नेता विजयन से मिलने उनके घर गए। जब सतीशन उनके घर पहुंचे तो विजयन व उनके परिवार के सदस्य उनके स्वागत के लिए घर के बाहर खड़े थे और सतीशन का उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पांच साल तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में सतीशन उस समय के सीएम विजयन पर जबरदस्त हमलावर रहते थे। उनकी सरकार के खिलाफ उन्होंने पदयात्रा भी निकाली। दोनों की इस मुलाकात में किसी भी तरह की कटुता नहीं थी। लेमन टी पीते हुए दोनों ने गम्भीर मुद्धों पर चर्चा की। सतीशन ने विजयन की निष्ठा व समर्पण की तारीफ की।
कांग्रेस के दिग्गज एंटनी से मिले:
सतीशन कांग्रेस के दिग्गज नेता व पार्टी के थिंक टैंक रहे ए के एंटनी के निवास पर उनसे मिलने गए। एंटनी की गिनती केरलम के ईमानदार नेताओं में होती है। वे इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंहराव की सरकारों में मंत्री थे और उनके प्रमुख सलाहकार थे। बताते है इस बार भी केरलम में सीएम के चुनाव में राहुल गांधी ने उनसे गंभीर मन्त्रणा की थी।