संयुक्त विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनायेगा, 16 जुलाई को सोनिया के आवास पर विपक्ष की बैठक
RNE Network.
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरम्भ हो रहा है। इस बार भी संसद का सत्र खासा हंगामेदार रहने के आसार है। सरकार व विपक्ष के मध्य टकराहट निश्चित ही है। इस टकराहट में अपना पक्ष मजबूत रखने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष खास तैयारियां कर रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में लगा है।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी, बदरीनाथ के चढ़ावे में भी कथित गोलमाल को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा। वहीं पेपर लीक के मुद्दे को विपक्ष जोर शोर से उठाएगा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगा। अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति विपक्षी दल तैयार कर रहे हैं।
सरकार को घेरने के लिए संयुक्त विपक्ष एक रणनीति बनायेगा। इसके लिए संयुक्त विपक्ष की एक बैठक 16 जुलाई को सोनिया गांधी के आवास पर होगी। जिसमें सभी विपक्षी दल शामिल होंगे और सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय करेंगे।