{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पार्टी हारी, मगर 10 वीं बार विधायक बने, तृणमूल कांग्रेस के नेता ने राजनीति में इतिहास रच दिया

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हो गयी। टीएमसी की सुप्रीमो ममता दीदी तक भवानीपुर से चुनाव हार गई। लेकिन टीएमसी के वरिष्ठ नेता शोभनदेब चटोपाध्याय ने इतिहास रच दिया।
 

82 वर्षीय शोभनदेब ने बालीगंज सीट जीतकर इतिहास रचा। वह बंगाल के ऐसे एकमात्र विधायक बन गए है, जिन्होंने लगातार 10 वीं बार विधानसभा चुनाव जीता है। शोभनदेब टीएमसी की स्थापना के समय से ही पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में से रहे। उस समय वे विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले विधायक थे।