प्रदेश कांग्रेस संगठन की 22 को दिल्ली में लगेगी क्लास, संगठन के कामकाज की समीक्षा होगी, चुनाव की रणनीति बनेगी
Jul 20, 2026, 10:53 IST
RNE Network.
प्रदेश कांग्रेस संगठन के कामकाज की समीक्षा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) ने 22 जुलाई को दिल्ली में महत्त्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
बैठक में संगठन को दिए गए लक्ष्यों की प्रगति, जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में जल्द होने वाले पंचायत राज व स्थानीय निकायों के चुनावों को देखते हुए संगठन को सक्रिय बनाने और चुनावी तैयारियों को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया जायेगा।
इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश सह प्रभारी की भागीदारी रहेगी।