113 नगरीय निकायों के चुनाव टालने सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार
Feb 26, 2026, 08:15 IST
RNE Network.
राज्य सरकार 309 में से 113 नगरीय निकायों का चुनाव टलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से विशेष अनुमति याचिका ( एसएलपी ) दायर की है।
दायर विशेष अनुमति याचिका में कहा कि हाईकोर्ट ने 113 निकायों का परिसीमन रद्द किया है, ऐसे में यहां चुनाव कराने के लिए समय बढ़ाया जाये। हालांकि अभी तक सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव होने है, सरकार ने 113 के लिए समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
इन 113 निकायों में वार्डों की संख्या तो नहीं बदली गयी थी , लेकिन इनकी आंतरिक सीमाओं में बदलाव किया था। उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने पंचायत और नगर निकायों के चुनाव 15 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए है।