{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ आज, सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

 

RNE Network.

बिहार में जेडीयू के नेता नीतीश कुमार आज रेकॉर्ड 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 
 

भाजपा ने भी उप मुख्यमंत्री पद के लिए फिर से सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को अवसर दिया है। अन्य सहयोगी दलों के विधायक भी आज मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय व विधानसभा अध्यक्ष का पेच अभी फंसा हुआ है। जेडीयू विधानसभा अध्यक्ष का पद चाहता है, तो भाजपा गृह मंत्रालय पर अड़ी है।