राजस्थान में BJP-Congress में जुबानी जंग तेज, राठौड़ ने डोटासरा को दिया करारा जवाब
Jul 25, 2026, 11:15 IST
RNE Network.
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अब राज्यों में भी भाजपा - कांग्रेस आमने - सामने हो गए हैं। राजस्थान में भी भाजपा व कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। जाहिर है कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रदर्शन, बयान का विरोध किया और अपने अंदाज में बयान दिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा है कि मैं डोटासरा की तरह बदजुबान नहीं हो सकता। उन्होंने डोटासरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं उनकी तरह 17 बार पेपर लीक करवाकर परिजन, बच्चों की नियुक्तियां नहीं कराता। हाल ही में कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने एक पोस्ट में लिखा था कि मदन राठौड़ क्या चीज है ? वह तो पर्ची से बना है, मेरी बराबरी नहीं कर सकता।