{"vars":{"id": "127470:4976"}}

टीएमसी विधायक बोले, मुस्लिम थे भगवान राम, विधायक मदन मित्रा के भाषण की एक क्लिप वायरल

 

RNE Network.

ममता दीदी की पार्टी के एक विधायक मदन मित्रा ने भगवान राम को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर उनके भाषण की एक क्लिप वायरल हो रही है।
 

इसमें टीएमसी विधायक दावा कर रहे है कि भगवान राम मुस्लिम थे। उनके इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक्स पर मदन मित्रा के भाषण की क्लिप शेयर करते हुए इसे हिन्दू भावनाओं का अपमान बताया है। 
 

बंगाली में दिए गए एक भाषण में मित्रा ने एक हिंदू श्लोक का पाठ करके शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भाजपा की हिन्दू धर्म की व्याख्या पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां धर्म को निशाना बनाने के बजाय भाजपा नेतृत्त्व की हिन्दू धर्म समझ पर सवाल उठाने के लिए थी। भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मित्रा की टिप्पणियों की निंदा की।