{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम मंदिर के मसले पर भी भाजपा को घेरा उद्धव ने

 

RNE Network.

अटपटे बयानों से राजनीति का गहरा और पुराना नाता है। इन दिनों यह अटपटे बयान महाराष्ट्र की राजनीति में छाए हुए हैं। इसकी खास वजह है शिव सेना उद्धव ठाकरे में दूसरी बार बड़ी टूट होना।
 

शिव सेना उद्धव के लोकसभा में 9 सदस्य थे। उसमें से 6 बगावत करके शिव सेना शिंदे में चले गए। इस बड़ी टूट से उद्धव ठाकरे बहुत आहत हुए। उन्होंने इस टूट का गुस्सा भाजपा पर निकालते हुए कहा कि यह भाजपा नहीं ' बाबर जनता पार्टी ' है। उन्होंने 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की भी मांग की और कहा कि वे विकास के लिए नहीं, स्वार्थ के लिए बगावत करके गए।

राम मंदिर पर भाजपा को घेरा:

उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के चंदे में चोरी व गबन की सच्चाई सामने आने पर भाजपा को घेरा है और उस पर कड़ा हमला किया है। ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस मंदिर को आस्था और श्रद्धा का केंद्र होना चाहिए था, वह अब मंदिर कम दुकान ज्यादा बन गया है। 

 

उद्धव ठाकरे ने भाजपा के पुराने नारे ' मंदिर वहीं बनाएंगे ' का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समझ में आया कि मंदिर क्यों बनवाया था। उनके इस बयान का आशय यह था कि मंदिर के नाम पर राजनीति की गई और उससे जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं तथा चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।