उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट के संकेत, 9 में से 6 सांसद बगावत के कगार पर
Jun 17, 2026, 08:19 IST
RNE Network.
पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी खेला होने जा रहा है। इस बार फिर निशाने पर उद्धव ठाकरे की शिव सेना है। ममता की टीएमसी में टूट के बाद अब उद्धव की पार्टी में बगावत व टूट हो रही है।
ये टूट शिव सेना के स्थापना दिवस 19 जून से पहले हो सकती है, जो उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका होगा। जानकारी के अनुसार शिव सेना उद्धव के 9 सांसदों में से 6 अलग गुट बनाकर एकनाथ शिंदे वाली शिव सेना में। विलय कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 बागी सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। बाकी 4 सांसद भी पहुंचने वाले हैं। हालांकि पार्टी में इस टूट को रोकने के लिए संजय राउत व सांसद अनिल देसाई भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।