{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आपातकाल में संजय गांधी की बीकानेर यात्रा पर किये कई खुलासे!
 

Arjun Ram's verbal attack on Congress
 
 

RNE Bikaner.
 

"यह 24 मार्च 1976 की बात है। बीकानेर में संजय गांधी आये थे। इमरजेंसी का दौर था। कैसे कांग्रेसवाले करते हैं उनकी बानगी यहां बीकानेर मंे देखने को मिली। वो किसी पद पर नहीं थे लेकिन उनको जो ट्रीटमेंट दिया गया वह वीआईपी नहीं वीवीवीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी अगवानी करने आये। उनका अपमान किया गया।"
 

विडियो देखने के लिए नीचे दी गयी फोटो पर क्लिक करें :-

आपातकाल की बरसी पर यह खुलासा केन्द्रीय मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने किया है। यहां पत्रकारों से बातचीत में मेघवाल ने कहा, मैं उस वक्त टेलीफोन एक्सचेंज में ऑपरेटर था। उस वक्त अधिकारियों में दो फाड़ हो गये। एक ग्रुप कह रहा था कि वे पीएम तो नहीं है जो मीटिंग स्थल और सर्किट हाउस दो जगह टेलीफोन उपलब्ध करवाएं। दूसरे ग्रुप का कहना था, टेलीफोन नहीं लगाए तो नौकरी कैसे बचेगी! मैंने इस पर एक लेख भी लिखा है।
 

कितना डर था। कांग्रेस कहती है वो कालखंड ठीक था! क्या वो कालखंड ठीक था। मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस वालों से कि संजय गांधी जब बीकानेर आए तो किस पद पर थे। क्यों ऐसा ट्रीटमेंट किया गया जैसे वे प्रधानमंत्री हो। 
 

अर्जुनराम ने इस वाकये का जिक्र करते हुए तत्कालीन आईएएस आई.सी.श्रीवास्तव का जिक्र किया। कहा, उन्होंने इस पर किताब लिखी है। इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि श्रीवास्तव साहब ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया।
 

खड़गेजी कुछ भी बोल रहे हैं, क्या इमरजेंसी को ठीक मान रहे?
 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान का जिक्र आने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया जताया। कहा, खड़गेजी आजकल कुछ भी बोल रहे हैं। क्या वे इमरजेंसी के कालखंड को ठीक मान रहे है। राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर की गई टिप्पणी का जिक्र करने पर मेघवाल बोले, राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल को पढ़ा ही नहीं है।