शंख हड्डियों का, बद्रीनाथ में इसलिए नहीं बजाते, उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज के बयान ने तूल पकड़ा
Sep 30, 2026, 10:57 IST
RNE, NETWORK.
बद्रीनाथ धाम में आयोजित ' देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव ' में डीजे, तेज आवाज और डांस को लेकर विवाद बढ़ गया है। 19 - 20 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक परम्पराओं की मर्यादा पर सवाल उठे।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति और तेज ध्वनि प्रणाली के इस्तेमाल को लेकर गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर से जवाब मांगा है। इसी बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बद्रीनाथ में संगीत परम्परा का हिस्सा रहा है और धाम के अंदर शंख नहीं बजाया जाता, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शंख में जानवर की हड्डी होती है।
उनके इस बयान ने अब तूल पकड़ लिया है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पारम्परिक वाद्य और आधुनिक तेज साउंड सिस्टम वाले मनोरंजन कार्यक्रमों की तुलना नहीं की जा सकती।