{"vars":{"id": "127470:4976"}}

वसुंधरा बोली, काम अच्छा करें तो पद अपने आप आता, राजे बोली राजस्थानियों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पद

 

RNE Network.

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान इन दिनों खूब चर्चा में रहते है। उनके बयानों को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई कयास लगाए जाते रहते है। ऐसा ही एक बयान फिर सामने आया है।
 

पूर्व सीएम वसुंधरा ने कहा है कि राजस्थानियों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पद है। राजनीति में हर कोई पद चाहता है, लेकिन  काम अच्छा किया जाए तो पद अपने आप व्यक्ति के पास आ जाता है।
 

यह बात वसुंधरा राजे ने जयपुर में आयोजित सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र सम्मेलन में कही।