तमिलनाडु की राजनीति में विजय का नया प्रयोग, पूर्व सीएम से उनके आवास पर जाकर मिले, शॉल ओढ़ाया
RNE Network.
तमिलनाडु में लंबे अंतराल के बाद द्रमुक व अनाद्रमुक सत्ता से बाहर है और सी जोसफ विजय की सरकार बनी है। विजय सरकार रोज नई राजनीतिक नवाचार कर न केवल तमिलनाडु की जनता को चकित कर रही है अपितु देश की राजनीति का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रही है।
द्रमुक चुनाव के समय सत्ता में थी और विजय ने चुनाव में द्रमुक की स्टालिन सरकार पर ही हमला किया था। उसे राज्य की भ्रष्ट सरकार बताते हुए राज्य की बदहाली के लिए जिम्मेवार ठहराया था। सीएम बनने के बाद सी जोसफ विजय ने कहा कि वे सबको साथ लेकर राज्य को विकास के पथ पर ले जाना चाहते है और जनता को राहत पहुंचाना चाहते है।
अपनी बात पर कायम रहते हुए मुख्यमंत्री विजय ने अचानक से पूर्व सीएम व द्रमुक नेता स्टालिन के आवास पर खुद जाकर सबको चोंका दिया। वे सीधे उनके आवास उनसे मुलाकात के लिए गए। वहां शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया, स्टालिन ने भी उनका सम्मान किया। विजय ने पूर्व सीएम से राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। विजय की इस राजनीतिक सदसयता से सभी अचंभित है।