{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विजय की TVK ने तमिलनाडु में बनाई सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस व छोटे दलों के समर्थन के आसार

 

RNE Network.

तमिलनाडु में तेजी से नये समीकरण बनने शुरू हो गए है। टीवीके के नेता व फिल्म स्टार विजय थलापति को कल टीवीके विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 
उन्होंने लोकभवन को ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है और सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार कल 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। डीएमके को सत्ता से बेदखल कर 108 सीटें जीत सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके को बहुमत के लिए 10 विधायकों की जरूरत है।

 

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि टीवीके ने उनसे समर्थन मांगा है, जिसका फैसला पार्टी की राज्य इकाई पर छोड़ा गया है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीती है।
 

कांग्रेस के अलावा टीवीके को दो - दो सीटों वाली मुस्लिम लीग, वीसीके व वाम दलों से भी संपर्क में है। अनाद्रमुक से बाहरी समर्थन के लिए भी बातचीत की खबरें है। विजय ने पीएम मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बधाई संदेशों का एक सा जवाब दिया है।