{"vars":{"id": "127470:4976"}}

' हमें खुद को विश्व गुरु नहीं कहना चाहिये ', भाजपा के बुजुर्ग नेता जोशी ने साफ साफ असहमति जताई

 

RNE Network.

एक समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, पार्टी के संस्थापक व बाद में मार्गदर्शक मंडल में डाल दिये गए भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने मोदी सरकार के व पार्टी के नेताओं के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि अब हमें खुद को विश्व गुरु नहीं कहना चाहिए।
 

विपरीत परिस्थितियों में आतंक के बीच कश्मीर जाकर तिरंगा लहराने वाले दिग्गज भाजपा नेता जोशी ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम पहले विश्व गुरु थे, अब नहीं है। हमें अपने को विश्व गुरु नहीं कहना चाहिए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी का यह बयान केंद्र की मोदी सरकार पर एक बड़े राजनीतिक प्रहार के रूप में लिया जा रहा है। इसे खूब वायरल किया जा रहा है। यह बयान उस समय में सामने आया है जब भाजपा नारी शक्ति बिल संसद में गिरने के बाद विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने में लगी हुई है।