Hazi Maqsood का स्वागत : पार्षद बनने के बाद पहली बार वार्ड में पहुंचे मकसूद अहमद, जनता का जताया आभार
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर नगर निगम वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित पार्षद एवं पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद पार्षद बनने के बाद पहली बार वार्ड में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। इस दौरान वार्डवासियों ने उनका ढोल-ताशों, आतिशबाजी, साफा और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
हाजी मकसूद अहमद ने मेघवालों के मोहल्ले से जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद रामदेव मंदिर, जाटों का मोहल्ला, आजम भाई की दुकान, कानाराम मुड़ के घर के पास, चूना भट्ठा, मदरसा, हिरणबाजों की मस्जिद, कोयला गली, सोम जनरल, राकेश जी के घर और सर्वोदय बस्ती मार्केट सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर ढोल-ताशों के साथ आतिशबाजी भी की गई।
जनता को संबोधित करते हुए हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें प्यार और विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने जल्द ही पार्षद सेवा केंद्र शुरू करने की बात कही, ताकि वार्डवासी अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रख सकें। हाजी मकसूद अहमद ने चुनाव में मिले समर्थन और स्वागत के लिए वार्डवासियों का आभार जताया और कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।