पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान
May 2, 2026, 11:06 IST
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुई गड़बड़ियों के बाद आज 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। इनमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सभी केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण के मतदान के दौरान दो विधानसभा सीट पर हुई गड़बड़ी की स्क्रूटिनी के बाद 15 बूथ पर पुनर्मतदान का फैसला लिया है।
इन केंद्रों में मगराहाट पश्चिम के बाहिरपुया, कुरकुरिया, एफ.पी. स्कूल के कमरा संख्या 1, 2 और 3 सहित अन्य केंद्र शामिल हैं, जबकि डायमंड हार्बर क्षेत्र में बगदा जूनियर हाई स्कूल, चंदा एफ.पी. स्कूल, हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल और रॉयनगर एफ.पी. स्कूल में दोबारा मतदान कराया जाएगा।