West Bengal Shubhendu Government : 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ,अर्जुन सिंह, तपस रॉय, स्वपन दासगुप्ता समेत 13 कैबिनेट मंत्री, अब 41 मंत्री
RNE Kolkata.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई, जबकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे। इस विस्तार में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
कई बड़े चेहरों को मिली जगह :
कैबिनेट विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और गौरी शंकर घोष सहित 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रिपरिषद में अभी भी 3 पद खाली :
संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है, यानी सरकार के पास अभी भी 3 पद रिक्त हैं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल इन पदों को खाली रखा जाएगा।
गृह और वित्त विभाग CM के पास :
इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करते हुए गृह मंत्रालय और वित्त विभाग अपने पास रखा था। निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मिला।दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन विभाग सौंपा गया। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और नगर निकाय विभाग दिए गए। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति तथा सहकारिता मंत्रालय मिला। क्षुदिराम टुडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग सौंपा गया।
कैबिनेट मंत्री- 13 :
- दीपक बर्मन
- तपस रॉय
- डॉ. शंकर घोष
- मनोज कुमार उरांव
- अर्जुन सिंह
- गौरी शंकर घोष
- स्वपन दासगुप्ता
- जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
- कल्याण चक्रवर्ती
- अजय पोद्दार
- शरद्वत मुखर्जी
- दूध कुमार मंडल
- अनुप कुमार दास
राज्य मंत्री- 19 :
- जोएल मुर्मू
- हरे कृष्ण बेरा
- आनंदमय बर्मन
- अशोक डिंडा
- नदियार चंद बाउरी
- विशाल लामा
- शांतनु प्रमाणिक
- मौमिता बिस्वास मिश्रा
- उमेश राय
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- कौशिक चौधरी
- भास्कर भट्टाचार्य
- दिवाकर घरामी
- अमिया किस्कू
- कलिता माझी
- गर्गी दास घोष
- बिराज बिस्वास
- दीपांकर जाना
- सुमना सरकार
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 03 :
- डॉ. इंद्रनील खान
- मालती रावा रॉय
- राजेश महतो