{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान में उप जिला प्रमुख बनने के 24 घंटे में महिला को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति, परिवार मन रहा दोहरी खुशियां
 

 

Rudra News Express Rajasthan.

ऊपर वाला जब खुशियां और उपलब्धियां देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है राजस्थान के इस महिला के लिए जिसे पहले राजनीतिक उपलब्धि के रूप में उप जिला प्रमुख का पद मिल। इसके 24 घंटे में ही पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हो गई। अब परिवार दोहरी खुशियां मना रहा है।

खबर राजस्थान के डीग जिले से हैं। यहाँ उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाली नीलम रावत को राजनीतिक उपलब्धि के साथ ही बड़ी पारिवारिक खुशी मिली है। खुशिय के अनूठे संयोग की खबर मिलते ही लोग बधाइयाँ देने घर पहुँच रहे हैं। 

दरअसल डीग की नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख नीलम रावत ने बेटे को जन्म दिया है। नीलम रावत पहले से दो बेटियों की मां हैं। ऐसे में परिवार में नए सदस्य के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

समीकरण ऐसे बने कि नीलम उप प्रमुख बन गई : 

डीग में पंचायत चुनाव के बाद कुछ ऐसे समीकरण बने कि नीलम रावत को उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। वे पीराका, खाखवली बृजनगर स्थित जिला परिषद के वार्ड सात से कांग्रेस की जिला परिषद सदस्य चुनी गई। इसके बाद उन्हें डीग जिला परिषद में उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। अब उनके परिवार में बेटे के जन्म की खबर ने इस राजनीतिक घटनाक्रम को पारिवारिक खुशी से भी जोड़ दिया है। यह संयोग नीलम रावत और उनके पति रवि कुमार सहित परिवार के लिए यादगार बन गया।