रेसलर व विधायक विनेश फोगाट ने पुत्र को जन्म दिया, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दिया बेटे को जन्म
Jul 2, 2025, 08:01 IST
RNE Network.
रेसलर व हरियाणा की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उनके पति रेसलर महावीर राठी ने इस खबर की पुष्टि की।
विनेश की यह पहली संतान है। पेरिस ओलंपिक से चर्चा में आई विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी। विनेश फोगाट के ससुर ने बताया कि बच्चा और उसकी मां, दोनों स्वस्थ है।