मध्यप्रदेश विधानसभा में जुटेंगे 3 राज्यों के युवा विधायक, 3 राज्यों के 45 वर्ष से कम उम्र के विधायकों का सम्मेलन
Mar 30, 2026, 08:09 IST
RNE Network.
राष्ट्रकुल संसदीय संघ ( भारत क्षेत्र 6 ) के तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से मध्यप्रदेश विधानसभा में आरम्भ होगा। यह सम्मेलन कल 31 मार्च तक चलेगा।
सम्मेलन में 45 वर्ष से कम उम्र वाले राजस्थान के 13, मध्यप्रदेश के 37 और छत्तीसगढ़ के 13 विधायक शामिल होंगे। आज पहले दिन लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका पर मंथन होगा। शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहेंगे।