{"vars":{"id": "127470:4976"}}

यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कन्हैयालाल जाखड़ का स्वागत करने युवा उमड़े, नेताओं ने भी किया सम्मान

 

राजस्थान यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कन्हैयालाल जाखड़ पहली बार बीकानेर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। यूथ कांग्रेस की ओर से इस अवसर पर एक भव्य धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नेता मौजूद रहे। 
कार्यक्रम में कांग्रेस की विधायक सुशीला डूडी, पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, लूणकरनसर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूंड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, यूथ जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुकणा, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों युवा मौजूद रहे। 


सभा को संबोधित करते हुए सुशीला डूडी ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस महिला अपराधों के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी। पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने युवाओं को कांग्रेस की रीढ़ बताया और कहा कि हम सबने राजनीति की शुरुआत यूथ कांग्रेस व NSUI से ही की थी। 
पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किसानों और जवानों की लड़ाई को मिलकर मजबूती से लड़ने की बात कही। लूणकरनसर के कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राजेन्द्र मूंड ने कहा कि युवाओं को पार्टी में बड़े पदों पर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कन्हैयालाल जाखड़ को बधाई दी और सभा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव कन्हैयालाल जाखड़ ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ डॉ. राजेन्द्र मूंड के प्रति भी आभार जताया। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व nsui जिलाअध्यक्ष सुन्दर बेरड , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुड़िया, भूमिविकास बैंक के चेयरमन रामनिवास गोदारा, यूथकांग्रेस प्रदेश महासचिव निरमा ढाल , सरपंच भागीरथ गोदारा, महिपाल सारस्वत ,मुरली गोदारा , सांवरलाल भादू ,अशोक मेघवाल, कोमरेड हनुमान चौधरी, प्रफुल्ल हटीला, हरीराम सियाग, रामदेव मुंड, छोटू कस्वां, हेतराम गोदारा , रमेश बन्ना,श्रवण जाखड़, रामेश्वरलाल जाखड़, भंवरलाल चाहर, जीतू कस्वां ,रिछपाल सीगड़ , सद्दाम हुसैन, रामनिवास तर्ड़, जयदयाल डुडी, बजरंग खुड़िया, सीताराम ज्याणी , मनिष चौधरी , दिनेश सारण जिलेभर से आए युवाओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।