आंध्र प्रदेश के झरने में सेल्फी बनी जानलेवा, 3 किशोरियों की दर्दनाक मौत
RNE Network.
सेल्फी का जुनून कभी कभी सेल्फी लेने वाले को लापरवाह बना देता है और एक बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती है। कई बार इस लापरवाही के कारण जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले की अनंतगिरि पहाड़ियों में मुलागुम्मी झरने पर पहुंची 3 किशोरियों की सेल्फी लेने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। वहीं एक किशोरी को बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार जंबुकवलसा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय तृषा, 16 वर्षीय रत्ना कुमारी , 16 वर्षीय पवित्रा अपनी एक सहेली के साथ झरने के पास घूमने गयी थी।
ये सभी झरने के पास चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से चारों झरने में गिर गयी। पानी का तेज बहाव उन्हें ले गया।
एक अस्पताल में भर्ती:
बताया जाता कि तीनों को तैरना नहीं आता था। लोगों ने सभी को बचाने का प्रयास किया लेकिन तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा की मौत हो गयी। एक सहेली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।