{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan News: राजस्थान में 32 जिला मुख्यालय को जोड़ेगी 40 नई सड़कें, केंद्र सरकार ने CRIF योजना को दी मंजूरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा राजस्थान राज्य में सड़कों के विकास को लेकर अरबों रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार राजस्थान प्रदेश में CRIF योजना के तहत 40 सड़कों के निर्माण हेतु 1915 करोड रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार द्वारा पहली बार CRIF योजना के तहत राजस्थान प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
 

32 जिला मुख्यालय को जोड़े की 40 नई सड़के 

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में आने वाले समय में आपको सड़कों का जाल बिछा हुआ दिखाई देगा। प्रदेश को केंद्र सरकार की तरफ से नई सड़कों के निर्माण हेतु बड़ी सौगात मिली है। राज्य में सड़क विकास के क्षेत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने CRIF योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की 40 सड़क परियोजनाओं को मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत 1001 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण व उन्नयन किया जाएगा। इस परियोजना से जिला मुख्यालयों को आपस में जोड़ने हेतु मदद तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ विकास के भी नए दरवाजे खुलेंगे। इसके अलावा प्रदेश में वाहन चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा। 

 

CRIF योजना पर खर्च किए जाएंगे 1915 करोड़ रुपए 

 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा राजस्थान राज्य में सड़कों के विकास को लेकर अरबों रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार राजस्थान प्रदेश में CRIF योजना के तहत 40 सड़कों के निर्माण हेतु 1915 करोड रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार द्वारा पहली बार CRIF योजना के तहत राजस्थान प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसके अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस योजना का और व्यवस्था किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलने के साथ सफर भी आसान हो जाएगा। 

 

32 जिला मुख्यालय को जोड़े की 40 नई सड़के 

 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा CRIF परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद अब प्रदेश में 40 नई सड़कों के निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये सड़कें प्रदेश के 32 जिला मुख्यालयों को आपस में जोड़ने हेतु अहम भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में नई सड़कों के अलावा आठ स्टेट हाईवे को भी शामिल किया गया है। यातायात की सुविधा बढ़ाने और ग्रामीण व शहरी इलाकों के संपर्क को बेहतर बनाने के लिए इन सड़कों को मजबूती और बेहतर संरचना के साथ विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

राजस्थान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग इन सभी परियोजनाओं पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने हेतु कम कर रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होने के साथ आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी। इसके अलावा बेहतर सड़क नेटवर्क से परिवहन में तेजी  आएगी और विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगा।