खेल-खेल में निगली प्लास्टिक की गेंद, 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
Aug 3, 2026, 10:00 IST
RNE Network.
कर्नाटक के मैसूर में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, बच्चे के चिप्स के पैकेट के साथ मिली प्लास्टिक की खिलौना गेंद खेलते समय निगल ली थी।
गेंद उसके गले में फंस गई। जिससे सांस लेने में तकलीफ हुई और दम घुटने से उसकी जान चली गई। दरअसल यह घटना गांव गौरीपुर की बताई जा रही है। बच्चा खेल रहा था और इसी दौरान उसने प्लास्टिक की गेंद मुंह में डाल ली।
अचानक गेंद उसके गले में अटक गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि बच्चा माता - पिता की इकलौती संतान था। बच्चे का नाम मुकुंद मयूर था और ग्राम पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष गौराम्मा का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।