Haryana News : हरियाणा के इस शहर में आठ हजार घर होंगे खाली, 15 दिन का समय मिला
हरियाणा के शहर के आठ हजार लोगों के सामने उस समय संकट खड़ा हो गया, जब प्रशासन ने अचानक ही मकानों को खाली करने के आदेश दिए दिए। प्रशासन के आदेश पर जिले में 8000 मकानों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। प्रशासन ने इन मकानों को अवैध बताते हुए 15 दिन में खाली करने के नोटिस दे दिया, अगर ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व प्रशासन द्वारा खुद हटाने के आदेश दिए है।
फरीदाबाद नोटिस पुनर्वास विभाग के नायब तहसीलदार विजय सिंह ने जारी करके कहा कि यह जमीन सरकारी है और इस जमीन पर लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। लोगों के घर पर ऐसा नोटिस पहुंचते ही उनके होंस उड़ गए। सभी कब्जाधारी फरीदाबाद लघु सचिवायल के कमरा नंबर 607 और 608 में उपस्थित होकर कब्जा औपचारिक रूप से सरेंडर करें।
10 जुलाई तक का दिया समय, इसके बाद कार्रवाई करेगा प्रशासन
प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह जमीन सरकार की संपत्ति है। जिस पर सालों से अवैध कब्जा किया जा रहा है। नोटिस में ये भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर कब्जाधारी स्वयं मकानों को खाली नहीं करते हैं तो 10 जुलाई को प्रशासन बलपूर्वक जमीन कब्जामुक्त कराएगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी। प्रशासन के इस आदेश से नेहरू कॉलोनी के 8000 मकानों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन के आदेश का नोटिस जारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जहां पर नोटिस मिलते ही लोग इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए। प्रशासनिक आदेश से गुस्साए लोगों ने सैनिक कॉलोनी-मस्जिद चौक पर जाम लगा दिया। इससे क्षेत्र में एक घंटे के अंदर भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान प्रशर्दनकारियों ने बताया कि वह सालों से इस इलाके में रह रहे हैं। अब प्रशासन उन्हें अचानक कब्जा छोड़ने और मकान खाली करने को कह रहा है। प्रशासन का यह आदेश अमानवीय और असंवैधानिक है।