अनिरुद्धाचार्य को कोर्ट से बड़ी राहत, पर्सनेलिटी राइट्स के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है यह मामला
Mar 31, 2026, 08:14 IST
RNE Network.
प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनको एक मामले में हाईकोर्ट ने राहत देते हुए भ्रामक कंटेंट को हटाने का या रोकने का निर्देश दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को पर्सनेलिटी राइट्स के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में राहत दी है। कोर्ट ने उनके एआइ डीपफेक वीडियो और अभद्र टिप्पणी वाले भ्रामक कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने या रोकने का निर्देश दिया है। इस मामले में कोर्ट में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ याचिका दायर हुई थी।