यात्रीगण ध्यान दें! हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली एसी बसों का टाइम टेबल बदला
अम्बाला और चंडीगढ़ समेत कई अन्य रूटों पर नई बसें चलाने से बदलाव
हरियाणा रोडवेज की तरफ से हिसार से चंडीगढ़ के बीच में चलने वाली एसी बसों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। जहां पर यात्रियों को इस टाइम टेबल को नोट कर लेना चाहिए, क्योंकि अगर टाइम टेबल नहीं देखा तो उनकी बस निकल सकती है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में नई बसों की बढ़ोतरी और अन्य रूटों पर सेवाओं के शुरू होने के चलते समय में बदलाव किया गया है।
नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से लागू हो गया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हाल ही में कुरुक्षेत्र, अम्बाला और चंडीगढ़ समेत कई अन्य रूटों पर नई बसें चलाई गई हैं। इस वजह से हिसार-चंडीगढ़ रूट पर समय का परिवर्तन किया है।
हिसार से चंडीगढ़ चलने वाली एसी बसों का टाइम टेबल
पहले अब
सुबह 6 बजे 6 बजे
सुबह 7.10 बजे 7.10 बजे
सुबह 7.50 बजे सुबह 8 बजे
दोपहर 12 बजे दोपहर 12.25 बजे
दोपहर 12.30 बजे दोपहर 12.40 बजे
दोपहर 1.30 बजे दोपहर 1.30 बजे
दोपहर 2.45 बजे दोपहर 2.35 बजे
दोपहर 3.40 बजे दोपहर 3.20 बजे
शाम 6 बजे शाम 6 बजे
वॉल्वो लग्जरी बस
रहेगी। इससे यात्रियों को अपने अनुसार समय चुनने में आसानी होगी। एसएस बिरेन्द्र ने बताया कि इन बदलावों से हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा और सुविधाजनक होगी।