{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बड़ी खबर! हरियाणा में केवल इन महिलाओं को मिलेंगे ₹2100, CM नें खुद दी जानकारी 

 

Haryana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान कर दिया है कि अब हरियाणा की महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए हर महीने मिलेंगे।

 

 चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। इस कोलडू लक्ष्मी योजना का नाम दिया गया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पिछले बजट में 5000 करोड़ का फंड भी मंजूर कर दिया है।

 आपको बता दे की मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 सितंबर से 23 या उससे अधिक उम्र की ऑरीविहित या विवाहित दोनों तरह की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा इसके साथ ही एक लाख से कम आमदनी वाले परिवार को इसका लाभ मिलेगा। एक ही दायरे में परिवार की तीन महिलाएं आती है तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।


पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका भी लाभ मिलेगा। महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। 


इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।


अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होने चाहिए। 

इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इसका लाभ नहीं


सरकार द्वारा पहले से महिलाओं की वित्तीय मदद के लिए 9 स्कीमें चलाई जा रही हैं। जिन्हें पहले से पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।