भाजपा का आज से मेघा अभियान जे पी नड्डा दिल्ली से उपलब्धि रथ को रवाना करेंगे
Feb 26, 2024, 10:39 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो। भाजपा ने अपनी केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां बताने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए रथ तैयार किये गये हैं जिनके माध्यम से हर लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां आम जनता तक पहुंचाई जायेगी। रथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज दिल्ली से रवाना करेंगे।