{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डिजिटल हुई जनगणना : अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी, स्व-गणना पोर्टल शुरू

एक से 30 मई तक एचएलओ करेंगे मकानों की गणना का कार्य
 

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई है जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा।

डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कायों के लिए किया जाएगा। सरकार ने इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया है जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसई आईडी दी जाएगी जिसे सत्यापन के समय गणनाकर्मी को दिखाना होगा।

नागरिक ऐसे कर सकते हैं स्व-गणना

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं।
मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें।
डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें।
परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें।
आवास व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें।
एसई आईडी प्राप्त करें
33 प्रश्नों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी।
फॉर्म में लगभग 33 सवाल होंगे जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक जानकारी शामिल होगी। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।
इस बारे जनगणना में इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर लैपटॉप और वाहनों (साईकिल, मोटरसाइकिल, कार) जैसी सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी।