{"vars":{"id": "127470:4976"}}

फ्लाइट में अफरा-तफरी, यात्री ने इमरजेंसी दरवाजा खोलकर लगाई छलांग

 

RNE Network.

तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार, 3 मई की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने यूनाइटेड अरब अमीरात के शारजाह से चेन्नई पहुंची एयर अरेबिया एयरलाइन की एक फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों के होश उड़ा दिए।
 

दरअसल, जैसे ही विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सी करने की प्रकिया चल रही थी, इसी दौरान एक पुरुष यात्री ने विमान के इमरजेंसी दरवाजे को खोल दिया और उससे बाहर छलांग लगा दी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना विमान के लैंड करने के तुरंत बाद हुई।
 

जब विमान मेन रनवे से हटकर टैक्सीवे पर धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था और अभी पूरी तरह रुका भी नहीं था। इस अचानक हुई घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया शुरू हो गयी। घटना के बाद एयरपोर्ट पुलिस हरकत में आ गयी और उसने यात्री को गिरफ्तार कर लिया।