सीजेपी ने फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी, एफआईआर वापस नहीं तो हम कदम उठाएंगे
Aug 19, 2026, 09:10 IST
RNE Network.
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर आंदोलन की राह पर कदम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कल कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार एफआईआर खत्म करने के लिए कदम उठाने से बच रही है।
कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि हमें आंदोलन में शामिल हुए स्टूडेंट पर एफआईआर की लिस्ट दे दीजिए। हम एक आदेश देकर उसे खत्म कर देंगे, लेमिन सरकार ने ऐसी कोई लिस्ट देने से इंकार कर दिया।
सरकार की तरफ से कहा गया कि 2800 से ज्यादा लोग हैं, जिनका हमें इन्वेस्टिगेशन करना है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर कहा कि जो आपराधिक लोग हैं, उनकी अलग लिस्ट दे दीजिए और स्टूडेंट पर हुई एफआईआर की अलग लिस्ट दे दीजिए।