कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा वाल्मीकि समाज के साथ कांग्रेस ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया
 Feb 25, 2024, 20:27 IST
आरएनई,बीकानेर। आज सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में कांग्रेस की सदस्यता छोडने वाले रोशन लाल जावा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल से मुलाकात कर भाजपा का दामन थामा। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशहित की रीति निति से प्रभावित होकर वाल्मीकि समाज से रोशन लाल जावा के साथ बडी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।